{"_id":"6a78bb089b6aab4b8c026b2e","slug":"devotees-throng-to-seek-blessings-at-bijli-mahadev-kullu-news-c-89-1-ssml1012-183732-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव मदिंर में सावन मास के दौरान रविवार को लगी श्रद्यालूओ की लंबी लाइनें।-संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराहल (कुल्लू)। घाटी में स्थित देवता बिजली महादेव मंदिर में रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं को 40 से 50 मिनट तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। बिजली महादेव मंदिर के कपाट सुबह ही पूजा के बाद खोल दिए थे। इसके बाद श्रद्धालुओं का पहुंचना भी शुरू हो गया।
सुबह करीब 7 बजे कुछ एक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, लेकिन धीरे-धीरे महादेव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। सुबह 9 बजे तक श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर में लाइनें लग गई थीं। श्रद्धालुओं ने दूध, फल अर्पित किए और मंदिर के बाहर स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
बिजली महादेव के पुजारी मदन शर्मा ने कहा कि रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। चंसारी से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं ने करीब ढाई किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार की। उसके बाद लाइनों में लगकर लंबे इंतजार के बाद आराध्य देवता बिजली महादेव के दर्शन किए।
विज्ञापन
......
जाम ने किया बेहाल
जिला मुख्यालय से खराहल घाटी को जोड़ने वाली 25 किलोमीटर लंबी कुल्लू-धार्ठ सड़क (बिजली महादेव) पर वाहनों का दबाव रहा। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं से भरे वाहन कुल्लू से बिजली महादेव के लिए निकलने शुरू हुए। सुबह के समय तो वाहन धार्ठ तक पहुंच गए, लेकिन 9:30 बजे के बाद से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस वजह से श्रद्धालुओं को धार्ठ के बजाय पांच किलोमीटर पीछे चंसारी से ही पैदल बिजली महादेव मंदिर के लिए निकलना पड़ा। चंसारी से बिजली महादेव की दूरी ढाई किलोमीटर के करीब है और यह सीधी चढ़ाई है।
..........
क्या बोले श्रद्धालु
देवता बिजली महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे सौरव, मोहित, रामलाल, रोबिन, सोनिया, अंजलि, मोनिका, शांभवी, रितिका ने कहा कि वे कुल्लू से सुबह 9 बजे के करीब बस से बिजली महादेव के लिए निकले। जाम के कारण पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे चंसारी पहुंचे। वहां से बस परिचालक ने कहा कि बस आगे नहीं जाएगी। सवारियों को चंसारी से पैदल ही बिजली महादेव जाना पड़ा।
000