{"_id":"6a78bacf967deb9f6306d020","slug":"young-man-from-nepal-left-home-in-the-morning-body-found-in-river-three-hours-later-kullu-news-r-399-1-sml1005-508541-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुबह घर से निकला नेपाल का युवक, तीन घंटे बाद नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुबह घर से निकला नेपाल का युवक, तीन घंटे बाद नदी में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/कुल्लू। जिले में दो शव बरामद हुए हैं। एक शव मनालसू नदी में मिला जबकि दूसरा शव पार्वती नदी से बरामद किया गया है। ओल्ड मनाली में मनालसू नदी से मिले शव की पहचान मौसम दरनाल (22) पुत्र इच्छा राम निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ओल्ड मनाली में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह नौ बजे थाना मनाली में दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि ओल्ड मनाली में मनालसू नदी में किसी व्यक्ति का शव फंसा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली पहुंचाया। मृतक के पिता इच्छा राम ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार सुबह करीब छह बजे घर से चला गया था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मणिकर्ण घाटी में लापता चल रहे युवक का शव पार्वती नदी से बरामद किया गया है। पुलिस और रेस्क्यू दल के सदस्यों ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की रात से लापता चल रहे युवक का शव शनिवार को पार्वती नदी से छरोड़नाला नामक स्थान पर बरामद हुआ। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार (25) पुत्र दिवंगत ठाकुर चंद, निवासी गांव शांगणा, डाकघर मणिकर्ण, उपतहसील जरी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 23 जुलाई को देवेंद्र कुमार की माता विद्या देवी ने पुलिस थाना मणिकर्ण में बेटे के लापता होने की शिकायत दी थी। शनिवार को छरोड़नाला के पास पार्वती नदी में शव दिखाई दिया और उसके बाद रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने बताया कि मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
000