सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DPR process for Cath Lab expedited

Kullu News: कैथ लैब के लिए डीपीआर की प्रक्रिया हुई तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
DPR process for Cath Lab expedited
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैथ लैब स्थापित करने के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे अब जल्द यहां हार्ट से संबंधित रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। लोक निर्माण विभाग ने इसको स्थापित करने के लिए डीपीआर बनानी शुरू कर दी है जबकि केंद्र सरकार की ओर से मिले 12 करोड़ का बजट भी स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग से इसकी डीपीआर जल्द तैयार करने का आग्रह किया है। कैथ लैब स्थापित करने से अब हार्ट से संबंधित मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई और आईजीएमसी नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जल्द कैथ लैब की सुविधा मिलेगी। कैथ लैब स्थापित करने को लेकर गंभीरता से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस लैब के स्थापित होने से कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी और मंडी जिला के सराज घाटी के लोगों को भी फायदा मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से भी कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
Trending Videos

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थापित होने वाली कैथ लैब के लिए आया 12 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग के पास जमा कर दिया गया है। डीपीआर बनाने की प्रक्रिया चल रही है और इन औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कैथ लैब स्थापित करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसमें लैब के लिए जगह व्यवस्थित करने के साथ उपकरण खरीद से संबंधित प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डाॅ. रंजीत सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed