सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drivers' allegations baseless: Ram Singh

चालकों के आरोप बेबुनियाद : राम सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Drivers' allegations baseless: Ram Singh
विज्ञापन
मनाली। हिमाचल पथ परिवहन निगम की रोहतांग दर्रा के लिए चलने वाली बस के दो चालकों की ओर से लगाए गए आरोपों को अड्डा प्रभारी राम सिंह ने बेबुनियाद करार दिया है। सोमवार को मनाली में पत्रकार वार्ता में कहा कि वे सबूत पेश करें। कहा कि छह चालकों को कुल्लू से रोहतांग रूट के लिए भेजा गया था। कुछ दिन पहले छह बसें बुक नहीं हुईं तो प्रबंधन ने चालकाें को कुल्लू बुला लिया। प्रबंधन के आदेश पर ही दोनों चालकों को कुल्लू भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि वीडियो में चालक प्रवीण और नागेंद्र ने जो 500 रुपये लेने की बात कही है, वह सब झूठ है। निगम की बसों को ऐसे स्थान पर रोका जाता है जहां पर पार्किंग की सुविधा है। वहां पर लगभग छह दुकानें हैं। पर्यटक किसी भी दुकान से स्नोड्रेस ले सकते हैं। इन चालकों की शिकायतें आ रही थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed