फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fadelnala becomes a headache on NH-305; 500-meter landslide zone repeatedly disrupts traffic.

Kullu News: एनएच-305 पर सिरदर्द बना फदेलनाला, 500 मीटर का भूस्खलन क्षेत्र बार-बार रोक रहा यातायात

Sun, 12 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fadelnala becomes a headache on NH-305; 500-meter landslide zone repeatedly disrupts traffic.
आनी के फदेलनाला में भूस्खलन से बार बार बाधित हो रहा एनएच-305। बहाल करने में जुटी मशीन।संवाद
आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 पर आनी से जलोड़ी जोत की ओर आठ किलोमीटर दूर कंडुगाड़ के समीप स्थित फदेलनाला वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां करीब 500 मीटर लंबा भूस्खलन प्रभावित ढांक चार-पांच वर्षों से लगातार खतरा बना हुआ है। बारिश होते ही पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आने लगते हैं, जिससे राजमार्ग बार-बार बंद हो जाता है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क की ओर खिसक गया था। इसके बाद से यहां लगभग 500 मीटर का अत्यंत संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र बन गया है। मानसून के दौरान हल्की बारिश भी इस स्थान पर यातायात प्रभावित कर देती है। यह मार्ग कुल्लू, आनी, रामपुर और शिमला को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में ही इस स्थान पर सड़क करीब एक दर्जन बार मलबा आने से अवरुद्ध हुई। हालांकि नेशनल हाईवे प्रबंधन ने मशीनरी लगाकर हर बार सड़क को बहाल किया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान की मांग क्षेत्रीय जनता कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि इस क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से ढलान को स्थिर किया जाए और ऐसे पौधे लगाए जाएं, जिनकी जड़ें मिट्टी को मजबूती देकर भूस्खलन की संभावना कम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएच-305 के सहायक अभियंता ज्ञान भारती ने बताया कि फदेलनाला में सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही मशीनरी तैनात कर यातायात बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील स्थल के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी स्तर पर योजना तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में बार-बार सड़क बंद होने की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed