सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Feeling like December in May, having to wear a jacket

Kullu News: मई में दिसंबर का एहसास, पहननी पड़ रहीं जैकेट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Feeling like December in May, having to wear a jacket
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन धूप के बाद फिर बादल छा गए हैं। इससे किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर सेब उत्पादकों को ओलावृष्टि का डर सता रहा है। अप्रैल में फ्लावरिंग के दौरान खराब मौसम से बागवानों को पहले ही नुकसान उठाना पड़ा है।
Trending Videos

रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि कुल्लू में दिनभर बादल छाए रहे। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। मई के पहले सप्ताह में जहां मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं, वहीं कुल्लू-मनाली में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब भी स्वेटर और जैकेट पहनने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती घाटी के बुजुर्ग किशन लाल ठाकुर और पूर्ण चंद का कहना है कि सर्दियों में अपेक्षा से कम बर्फबारी और बारिश हुई, जिसका असर गर्मियों में दिख सकता है। उन्होंने चेताया कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच ओलावृष्टि किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। हाल ही में जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान भी हुआ है। मौसम साफ होने पर ही किसानों और बागवानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed