सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Free treatment will be provided at Raison Eye Hospital from June 13.

Kullu News: रायसन नेत्र अस्पताल में 13 जून से होगा निशुल्क उपचार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Free treatment will be provided at Raison Eye Hospital from June 13.
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के नेत्र अस्पताल रायसन में नेत्र रोगों का उपचार करवाने वाले मरीजों का इंतजार डेढ़ माह तक खिंच गया है।
Trending Videos

अस्पताल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम सात मई तक सेवाएं देने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से टीम कुल्लू नहीं पहुंच पाई। अब अस्पताल प्रबंधन ने नया शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार अब जून में निशुल्क जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन होगा।
13 से 19 जून तक निशुल्क जांच एवं ऑपरेशन शिविर करवाया जाएगा। रायसन अस्पताल में एम्स दिल्ली के सहयोग से पांच से सात निशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि एम्स दिल्ली से तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कुल्लू के लिए रवाना हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से टीम को हरियाणा के सोनीपत से वापस लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed