सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ghartgad-Kadahil road will be spruced up with a cost of 2.5 crore rupees.

Kullu News: घर्टगाड़-कड़ाहिल सड़क ढाई करोड़ से होगी चकाचक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Ghartgad-Kadahil road will be spruced up with a cost of 2.5 crore rupees.
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार उपमंडल में घर्टगाड़-कड़ाहिल सड़क को ढाई करोड़ से चकाचक किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत 2.6 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इस सुधार कार्य के पूरे होने पर ग्रामीणों को सफर करने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बंजार से पलाहच मुख्य सड़क से घर्टगाड़ से कड़ाहिल तक सड़क निकाली गई है। इतना ही नहीं एचआरटीसी की बस भी कड़ाहिल तक जाती है। कच्ची सड़क में अक्सर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपदा के बाद तो सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। सड़क में पड़े गड्ढों से लोग परेशान हैं। लोगों ने विभाग से सड़क की दशा सुधारने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने घर्टगाड़ से कड़ाहिल सड़क को चकाचक करने के लिए एस्टीमेट बनाया और इसे अब केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की। इस सड़क पर कड़ाहिल, गुशाल और मठेणा सहित पांच गांवों के लोग आवाजाही करते हैं।
घर्टगाड़-कड़ाहिल सड़क को लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। जेके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed