सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should pay arrears and medical allowance: Pritam

एरियर और चिकित्सा भत्ते का भुगतान करे सरकार : प्रीतम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government should pay arrears and medical allowance: Pritam
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड की रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बंजार में बैठक हुई। बंजार खंड अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनर खूब राम कुल्लवी ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर काम करना होगा। पेंशनर मोहिंद्र सिंह, गिरधारी लाल डोगरा, संगत राम ने भी अपने विचार रखे।
Trending Videos

बंजार खंड के अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने कहा कि पेंशनरों के लंबित एरियर, चिकित्सा भत्ते का जल्द भुगतान किया जाए। चिकित्सा भत्ता न मिलने से पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि सरकार को पेंशनर अपनी मांगों के संबंध कई बार अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक उनकी समस्याओं पर सरकार ने कोई गौर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करे, अन्यथा पेंशनर सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की बंजार खंड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा शर्मा ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान एसोसिएशन के जिला महासचिव मोहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed