सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women who have done excellent work were awarded

Kullu News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया पुरस्कृत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Women who have done excellent work were awarded
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अटल सदन ढालपुर में सम्मानित किया गया। रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आभा चौहान ने शिरकत की। आयोजन की थीम महिलाओं के अधिकारों, न्याय एवं कार्यवाही पर रही।
Trending Videos

आभा चौहान ने कहा कि समानता एवं समतापूर्ण समाज निर्माण का दायित्व न केवल महिलाओं पर है बल्कि पुरुषों की भी इसमें बराबर की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बने विभिन्न कानूनों घरेलू हिंसा निषेध, मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म निभाते हुए उन्हें बेबी किट प्रदान की। महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने वाली, खेलकूद तथा रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को नकद पुरस्कार, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। 10वीं तथा जमा दो कक्षा में मेरिट में आने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए।
....
इन्हें किया पुरस्कृत
रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली परमेश्वरी महिला मंडल और दूसरे स्थान पाने वाली रोपड़ी की टीम को पुरस्कृत किया गया। थ्री लेग रेस में प्रेम लता और रीना गांव रोपड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया और ओमा एवं कमला गांव खारका दूसरे स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में भावना आंगनबाड़ी सहायका वृत भुंतर-1 ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 1500 मीटर रेस में साक्षी प्रथम, पलक ठाकुर द्वितीय व अंजनी तृतीय स्थान पर रहने के चलते सम्मानित किया। बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मुस्कान, संस्कृत, नीशु, पल्लवी व महेश्वरी को भी सम्मान दिया गया। इसके अलावा महिला मंडल, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से लगाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed