सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Him Anchal Pensioners Association honored senior pensioners

Kullu News: हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने सम्मानित किए वरिष्ठ पेंशनर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Him Anchal Pensioners Association honored senior pensioners
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। हिम आंचल पेंशनर संघ बंजार इकाई ने सैंज खंड में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान और प्रेरणादायक जीवन को देखते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पेंशनर जय सिंह महंत को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

संघ के अध्यक्ष जगवीर मियां, पेंशनर सुरेश भारद्वाज, मेघ सिंह, फतेह सिंह ठाकुर और मोहन शास्त्री ने बताया कि समारोह में नंद लाल ठाकुर, पृथी सिंह चौहान, वीर सिंह, गुरदेव सिंह, लुदर चंद तथा किशन वजीर सहित अन्य वरिष्ठ पेंशनरों को टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पेंशनरों की विभिन्न गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। सेवानिवृत्त सीएचटी दिलीप ठाकुर और सुभाष भारद्वाज ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed