फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hopes raised for the construction of the Sainj Degree College building.

Kullu News: सैंज डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण की बंधी उम्मीद

Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hopes raised for the construction of the Sainj Degree College building.
सैंज (कुल्लू)। दो साल से बंद सैंज डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण के दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। निर्माण में आ रही बाधाओं और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए गठित पांच सदस्यीय विशेष समिति ने सोमवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति ने निर्माण स्थल का बारीकी से जायजा लिया। भवन की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों तथा निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की संभावनाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


जुलाई 2023 में हुई भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन भवन के पीछे से गुजर रही सड़क की नाली का पानी परिसर में घुस गया था। इससे भवन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद एहतियातन निर्माण कार्य रोक दिया गया था। निरीक्षण कमेटी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता तथा राजकीय महाविद्यालय सैंज की प्राचार्य भी शामिल रहीं। सभी अधिकारियों ने मौके पर तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन


एसडीएम पंकज शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के बाद समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। जल्द ही समिति की एक और विस्तृत बैठक होगी। इसके बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। सरकार से आवश्यक स्वीकृति और दिशा-निर्देश मिलने के बाद डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed