सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus breaks down near Devdhar, passengers suffer

Kullu News: देवधार के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down near Devdhar, passengers suffer
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से खराहल घाटी के लिए निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। कुल्लू-बिजली महादेव रूट पर बीते शनिवार शाम 6 बजे निकली बस देवधार के पास हांफ गई। बस के खराब होने की वजह से घाटी की नौ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। सवारियों को रात के अंधेरे में कई किलोमीटर तक का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।
Trending Videos

यात्री सौरव, मोहित, मनोज, संजू, टिकम राम, बुधराम, राजपाल, शालिनी, आरती, अंशिका, रिया, महक, शानवी आदि ने कहा कि कुल्लू बस अड्डा से बिजली महादेव के लिए बस शाम 6 बजे चली। यह बस करीब तीन से साढ़े तीन किलोमीटर चलने के बाद देवधार के पास खराब हो गई। इस कारण अधिकतर सवारियों को पैदल ही अंधेरे में अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस खराब होने से सवारियों को दिक्कतें पेश आईं। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू के प्रभारी खूबराम ने कहा कि कुल्लू-बिजली महादेव रूट पर गई बस में तकनीकी खराबी आई थी। उन्होंने कहा कि इस बस के बाद शाम 6:30 बजे निगम की दूसरी बस बिजली महादेव रूट पर जाती है। उसी बस में यात्रियों को शिफ्ट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed