सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neglect of basic amenities in Triloknath area

Kullu News: त्रिलोकनाथ क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Neglect of basic amenities in Triloknath area
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। ग्राम पंचायत त्रिलोकनाथ के निवर्तमान प्रधान दिनेश कुमार ने क्षेत्र में स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं की अनदेखी को लेकर सरकार और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि त्रिलोकनाथ सहित आसपास की पंचायतों में स्वास्थ्य और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि हिंसा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक वर्ष से डॉक्टर का पद खाली है। यह स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकनाथ, शकौली और किशोरी पंचायतों के लगभग 5000 लोगों के लिए एकमात्र नजदीकी सुविधा है। इसके बावजूद यहां डॉक्टर की नियुक्ति न होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही, क्षेत्र में परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हैं। सड़कें बहाल होने के बावजूद एचआरटीसी की बस सेवाएं, जो पहले वाया त्रिलोकनाथ चलती थीं, अभी तक शुरू नहीं की गई हैं। इससे मरीजों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है।
उन्होंने मांग की है कि हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में जल्द डॉक्टर की नियुक्ति की जाए और एचआरटीसी बस सेवा को बहाल किया जाए। बस सेवा सुबह 7 बजे उदयपुर वाया त्रिलोकनाथ-केलांग और शाम 5:15 बजे केलांग-त्रिलोकनाथ-उदयपुर के बीच चलाई जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द उचित कदम उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed