सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists reached Sissu to see the snow

Kullu News: बर्फ देखने के लिए अटल, सिस्सू पहुंचे पर्यटक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached Sissu to see the snow
विज्ञापन
मनाली। शनिवार रात हुई बर्फबारी के बाद रविवार सुबह बर्फ देखने की हसरत लिए पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग का रुख किया। अटल टनल में दिनभर पर्यटकों का मेला लगा रहा। सुबह सड़क पर बर्फ होने के कारण वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया। इस वजह से सोलंगनाला से बाहंग तक लंबा जाम लग गया। लगभग चार किलोमीटर के दायरे में वाहन रेंगते रहे।
Trending Videos

शनिवार रात अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और कोकसर में जमकर बर्फबारी हुई। रविवार सुबह मौसम खुला तो पर्यटक अटल टनल की ओर दौड़े। अटल टनल, सिस्सू और कोकसर में काफी संख्या में पर्यटक जुटे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। स्कीइंग, स्नो स्कूटर, ट्यूब स्लाइडिंग जैसी शीतकालीन खेलों का भी पर्यटकों ने जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे तक पर्यटकों को टनल की ओर जाने से रोका गया। सोलंगनाला में ही वाहन रोके गए। इस वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ दिनों से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोजाना 1500 से अधिक वाहन मनाली पहुंच रहे है। इससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि टनल की तरफ जाने वाले पर्यटकों की संख्या रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। सुबह वाहनों को सोलंगनाला में रोका गया। पुलिस जवान कम होने से भी यातायात नियंत्रण में मुश्किलें आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed