सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Illegal trade in Mall Road should be curbed: Sanjeev

मालरोड में अवैध कारोबार पर लगाया जाए अंकुश : संजीव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Illegal trade in Mall Road should be curbed: Sanjeev
विज्ञापन
मनाली विकास परिषद की बैठक में समस्याओं पर किया मंथन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन सीजन में ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और पर्यावरणीय चिंताओं को लेकर विभिन्न संगठन उग्र हो गए हैं। मनाली विकास परिषद की शुक्रवार को मनाली में बैठक हुई। निर्णय लिया कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता संजीव ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि मनाली में ट्रैफिक की समस्या, पार्किंग, सफाई व्यवस्था, नो पार्किंग जोन, नो स्मोकिंग जोन, डिस्पोजल का प्रयोग, माल रोड में अवैध कारोबार, पुलिस पेट्रोलिंग, संडे मार्किट, प्रवासी लोगों का पंजीकरण आदि प्रमुख मुद्दों पर चिंतन किया गया। प्रशासन की मदद से मालरोड में अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। मनाली को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी। जल्द ही परिषद के पदाधिकारी उपायुक्त कुल्लू से मिलेंगे। मुख्य संरक्षक गौतम ठाकुर ने कहा कि मनाली डेवलपमेंट काउंसिल का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाना है। इस दौरान हीरा लाल राणा, राज कुमार, जग जीवन, राजेंद्र सिंह, रजनीश शर्मा, अनिल कुमार आदि ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed