{"_id":"6980e26532f28331b30ba0bb","slug":"jeep-skids-and-falls-on-snow-one-dead-driver-injured-kullu-news-c-89-1-klu1001-168009-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ में फिसलकर गिरी जीप, एक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ में फिसलकर गिरी जीप, एक की मौत, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के रामशिला के समीप हाईवे पर टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कारे।-संवाद
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के तोष में बर्फ पर फिसलकर सड़क से 60 फीट नीचे जा गिरी जीप
घायव्यिक्ति ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम
पुलिस ने शुरू की छानबीन, रामशिला में फोरलेन सड़क पर दो कारों में टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तोष में सब्जी की सप्लाई लेकर जाने वाली जीप बर्फ में फिसलने से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चालक घायल हो गया है।
यह हादसा रविवार देर शाम को मणिकर्ण घाटी के तोष में हुआ। बर्फ पर फिसलने के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फीट नीचे गिर गई। जीप में दो लोग सवार थे। चालक बंटू निवासी बंदरोल, जिला कुल्लू को हल्की चोटें आई हैं। घनश्याम, निवासी कलैहली, जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी जरी लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया। नेरचौक पहुंचने से पहले ही रास्ते में घनश्याम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर, रविवार रात को कुल्लू-भुंतर के बीच रामशिला में फोरलेन सड़क पर दो कारों में टक्कर हो गई। रात के समय हुई इस घटना में कार सवार लोगों को चोटें आई हैं। रामशिला में पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर अकसर हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह और गोलू ने कहा कि जिस जगह यह हादसा हुआ है, यहां से फोरलेन दो-दो लाइनों में बंटता है। पेट्रोल पंप की तरफ जाने के लिए चौक न होने से इस तरह की परेशानी आ रही है। यहां पर चौक बनाया जाए जिससे इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
--
Trending Videos