सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The ground is open, the roads are closed, people are jumping over the wall to see the fountain.

Kullu News: मैदान खुला, रास्ते बंद, फव्वारा देखने दीवार फांद आ रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The ground is open, the roads are closed, people are jumping over the wall to see the fountain.
कुल्लू के प्रदर्शन मैदान में  क्रास गेट को तारो से बांध कर रखा गया है ।-संवाद।
विज्ञापन
ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में घुसने का रास्ता ठीक नहीं, बंद कर रखे हैं रास्ते
Trending Videos

कहीं गेट पर जड़ा ताला तो कहीं तार से बांधकर बंद कर दिए छोटे गेट
बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मैदान में आने-जाने के लिए हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए फव्वारा लगाया है। साथ में झरने भी बनाए हैं लेकिन इसका आनंद उठाने के लिए मैदान में घुसने के लिए रास्ता ठीक नहीं है।
मैदान में प्रवेश के लिए ढालपुर और कलाकेंद्र की ओर से बड़े गेट लगाए गए हैं। बीडीओ कार्यालय के पास सहित चार प्रवेश रास्ते हैं लेकिन ये रास्ते बंद कर रखे हैं। कहीं ताला लगा है तो कहीं तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दीवारें फांदकर मैदान में आना पड़ रहा है। उनके लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण कार्य बना हुआ है। मैदान में प्रवेश के लिए दो बड़े गेट लगाए गए हैं। इनसे बड़े-बड़े वाहन भी प्रवेश कर सकते हैं लेकिन इनमें अकसर ताला लटका रहता है। हैरानी की बात है कि मैदान में आने-जाने के लिए जो छोटे-छोटे गेट लगाए हैं, वे भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। इन गेटों को तारों से बांध दिया गया है। इससे हादसा होने का डर है। कई लोग गिर भी चुके हैं। ढालपुर की ओर से लोगों को दीवारों में लटक कर भीतर आना पड़ रहा है। बीडीओ कार्यालय के पास गेट पर ताला लगा है। लोगों ने सवाल उठाया है कि लाखों रुपये खर्च कर मैदान में फव्वारा लगाया है। दो छोटे झरने भी बनाए हैं। वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए 28 लाख रुपये से अच्छा स्थान बनाया है लेकिन इतना धन खर्च करने के बाद भी लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए मैदान की दीवारों को फांदकर पहुंचना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक तुले राम, राम दयाल, बुधराम ने कहा कि इतना अधिक धन खर्च करने के बाद ठीक से एक रास्ता भी नहीं बना सकते हैं। प्रशासन और नगर परिषद को मैदान में प्रवेश करने के लिए सुगम रास्ता बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैदान में प्रवेश करने के रास्ते हों या फिर अन्य मरम्मत कार्य, इसके लिए जल्द ही काम किया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद क्षेत्र में मौका देखकर जो भी करने लायक कार्य होंगे, उन्हें करने की योजना बनाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed