{"_id":"6a746b69d08809ea66089257","slug":"manali-roads-suffer-losses-worth-rs-2-crore-kullu-news-c-89-1-ssml1014-183442-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली की सड़कों को दो करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली की सड़कों को दो करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण मार्गों की उखड़ी टारिंग, डंग पहे
कुल्लू-मनाली वामतट सड़क सबसे अधिक प्रभावित
संजय भारद्वाज
मनाली। ऊझी घाटी में लगातार हो रही बारिश ने मनाली उपमंडल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लोक निर्माण विभाग को अकेले मनाली उपमंडल में दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक क्षति कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को पहुंची है। यहां कई स्थानों पर सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ गई है। बारिश का पानी सड़कों पर बहने से कई हिस्सों में सड़कें नालों में तब्दील हो गई हैं। तेज बहाव के कारण सड़क की परत बह गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर डंगे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, भूस्खलन से भी विभिन्न संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह सड़क ही धंस गई है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि भारी नुकसान के बावजूद घाटी की सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात सुचारु रूप से जारी है। लोक निर्माण विभाग की टीमें प्रभावित स्थानों पर निगरानी रखे हुए हैं और आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। जगह-जगह लोक निर्माण विभाग ने मशीनरियां भी तैनात कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग मनाली मंडल के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग दो करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। विभाग ने क्षति का विस्तृत ब्योरा तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थायी मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।