{"_id":"6a6897958c49331dd4098374","slug":"mla-anuradha-inspected-the-jahalma-bridge-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182664-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायक अनुराधा ने किया जाहलमा पुल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायक अनुराधा ने किया जाहलमा पुल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरओ ने जल्द पुल तैयार करने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क पर निर्माणाधीन जाहलमा पुल का मंगलवार को विधायक अनुराधा राणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीआरओ की टीम के साथ निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि बीआरओ ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि नए पुल से जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
पुल के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर पट्टन घाटी के किसानों को अपने कृषि एवं बागवानी उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मेजर पारस कोचर और बीआरओ अधिकारियों के साथ चर्चा की। पुल निर्माण कार्य को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बीआरओ ने निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ाया है। संवाद