{"_id":"6a689c3e17e4c9f3cc017c0f","slug":"monica-bharti-appointed-district-womens-congress-president-kullu-news-c-89-1-ssml1014-182666-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मोनिका भारती बनीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मोनिका भारती बनीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र राजनीति से सक्रिय रहीं, संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ग्राम पंचायत मनाली की पूर्व प्रधान मोनिका भारती को जिला कुल्लू महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मोनिका भारती छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। उन्होंने हरिपुर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एनएसयूआई की सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस में महासचिव का दायित्व निभाया। कांग्रेस संगठन में अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर मोनिका भारती ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार आदि का आभार जताया। संवाद