फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration busy with preparations for tribal festival

Kullu News: जनजातीय उत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 28 Jul 2026 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Administration busy with preparations for tribal festival
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 के आयोजन को लेकर मंगलवार को केलांग में बैठक हुई। इसमें गठित की गईं उप-समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। समिति की अध्यक्ष एवं उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव लाहौल स्पीति की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन


स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधाओं के साथ-साथ मुख्यातिथियों के स्वागत पर भी मंथन किया गया। 15 अगस्त से शुरू होने वाले उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय लोकनृत्य, पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन

खेल समिति को सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित समय के भीतर सुचारु रूप से कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी अश्वनी कुमार, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, पुलिस उपअधीक्षक रश्मि शर्मा, बीआरओ के ओसी मेजर पारस कोचर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed