सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA Shourie launches HPV vaccination campaign in Banjar

Kullu News: बंजार में विधायक शौरी ने किया एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
MLA Shourie launches HPV vaccination campaign in Banjar
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि एचपीवी टीका 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह टीका भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक सिद्ध होगा।
Trending Videos

विधायक शौरी ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को यह टीका लगवाकर इस अभियान का लाभ उठाएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं का हिस्सा है, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed