सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1,357 candidates appeared for JNV entrance exam in Kullu

Kullu News: कुल्लू में 1,357 अभ्यर्थियों ने दी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
1,357 candidates appeared for JNV entrance exam in Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा करवाई। प्रवेश के लिए जिले के 1,357 अभ्यर्थियों ने शनिवार को परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए जिले के सात शिक्षा खंडों में छह केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 1 बजे तक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में करवाई गई।
Trending Videos

छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जिलेभर के 1,901 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 1,357 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। प्रवेश के लिए शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू, बंजार, आनी, निरमंड, भुंतर और कटराईं में परीक्षा करवाई गई। विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ने कहा कि शनिवार को छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा करवाई गई। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 1,357 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed