{"_id":"6a3a6892f91a11e16705d226","slug":"modi-government-has-closed-the-avenues-for-corruption-govind-kullu-news-c-89-1-klu1002-179602-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते किए बंद : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते किए बंद : गोविंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश में मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने का काम किया है। अब लोगों तक योजनाओं का सीधा फायदा पहुंच रहा है। यह बात पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने अटल सदन कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।
कहा कि देश की सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हुई हैं और नक्सलवाद अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 60 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि का हवाला देते हुए कहा कि ये योजनाओं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव करने का काम कर रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण, किसानों के कल्याण, जनजातीय विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संवाद