{"_id":"6a3a55c6557b32a1a60c8106","slug":"video-kullu-bjp-captures-banjar-panchayat-samiti-president-and-vice-president-elected-unopposed-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: बंजार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बंजार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:15 PM IST
Link Copied
बंजार विकास खंड के अंतर्गत पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुए। सैंज घाटी के सुचैहन वार्ड से समिति सदस्य लता ठाकुर अध्यक्ष तथा तीर्थन घाटी के तुंग वार्ड से युवा सदस्य पवन सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा ने पंचायत समिति बंजार पर निर्विरोध जीत दर्ज करते हुए दोनों प्रमुख पद अपने नाम किए। 15 सदस्यीय समिति में भाजपा समर्थित 12 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस की ओर से किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षेत्र की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को मिले समर्थन से स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस जीत दर्ज होने पर शहर में विजय रैली निकाली और विधायक को ढोल नगाड़ों की ताप पर कंधे पर उठाकर नचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।