पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No responsibility towards absent volunteers: Pritam

गैरहाजिर स्वयंसेवियों के प्रति नहीं जिम्मेदारी : प्रीतम

Mon, 06 Jul 2026 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
No responsibility towards absent volunteers: Pritam
गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन बोले, गुमराह करने वालों से रहें सावधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले स्वयंसेवियों के प्रति संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह बात ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने सोमवार को कही। गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। इसमें उच्च न्यायालय दिल्ली में गुरिल्लाओं के केस में लगी सूची पढ़कर सुनाई गई। निर्णय लिया गया कि बैठक से बिना बताए गैरहाजिर रहने वालों के प्रति संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 जुलाई को गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई होगी। बहुत से स्वयंभू नेता स्वयंसेवियों को गुमराह करके उन्हें लूटने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे सावधान रहें। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनीलाल ठाकुर, महासचिव अंगमो देवी, कुल्लू सर्किल के प्रधान अनूप राम, राम सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed