पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain will enhance apple size and improve quality.

Kullu News: बारिश से निखरेगा सेब का आकार, बढ़ेगी गुणवत्ता

Mon, 06 Jul 2026 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Rain will enhance apple size and improve quality.
गोभी, ब्रोकली और टमाटर की फसल के लिए भी बारिश वरदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बागवानी और कृषि क्षेत्र के लिए बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। इससे सेब सहित अन्य नगदी फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होगा।बारिश से सेब, नाशपाती, मैरीपोजा प्लम सहित अन्य फलदार फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। इससे फलों का आकार, रंग और गुणवत्ता बेहतर होगी। गोभी, शिमला मिर्च, ब्रोकली और टमाटर जैसी सब्जियों की फसलों के लिए भी यह बारिश संजीवनी साबित होगी।
मानसून की पहली अच्छी बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक लौटी है। किसान-बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। किसानों के अनुसार मक्की, राजमा और माश की बुवाई के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक रहेगी। घाटी के किसान अमित, चमन, अशोक, कर्म चंद, ज्ञान ठाकुर और गोपाल सिंह ने बताया कि बारिश से सेब और नाशपाती की फसल को बड़ा लाभ मिलेगा। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि समय पर हुई बारिश से सेब, नाशपाती और प्लम के फलों का आकार, रंग और गुणवत्ता बेहतर होगी, जिससे बागवानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सेब की फसल के लिए बारिश बेहद आवश्यक थी। इससे फलों के विकास, रंग और गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने बागवानों से विभाग की समयसारिणी के अनुसार ही सेब की फसल पर अनुमोदित दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed