सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now Himachal-registered Vehicles Will Also Be Charged a Fee in Kasol

व्यवस्था परिवर्तन: अब कसोल में हिमाचल की गाड़ियों पर भी लगेगा शुल्क, इन वाहनों पर रहेगी छूट; जानें फटाफट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 15 May 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में एक और व्यवस्था परिवर्तन होने जा रहा है। अब कसोल में क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) बैरियर पर हिमाचल के वाहन चालकों को भी शुल्क देना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Now Himachal-registered Vehicles Will Also Be Charged a Fee in Kasol
कुल्लू के कसोल स्थित साडा बैरियर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर लगे विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) बैरियर कसोल में अब हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों को भी शुल्क देना होगा। कुल्लू और लाहौल-स्पीति छोड़कर शेष 10 जिलों के दोपहिया वाहनों के साथ टैक्सी, कार, ट्रक व बसों पर यह नियम लागू कर दिया गया है। पहले सिर्फ बाहरी राज्यों की टैक्सियों, बसों व पर्यटक वाहनों से साडा शुल्क लिया जाता था। 

Trending Videos


13 मई से इस शुल्क को लेना भी शुरू कर दिया है। साडा बैरियर कसोल में अब दोपहिया वाहन से 50 रुपये शुल्क तय किया है। टैक्सियों को 150 रुपये, एसयूवी व वाणिज्यिक वाहनों से 300 रुपये लिया जाएगा।  प्रदेश में पंजीकृत 13 सीटों तक के सभी वाहनों से 400 रुपये प्रति वाहन और 13 से अधिक सीटों वाली सभी बसों व ट्रकों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। साडा मणिकर्ण के अध्यक्ष एवं सदर विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि साडा राशि को मणिकर्ण और कसोल पंचायत के विकास पर खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों पर रहेगी छूट

  • सभी प्रकार के सरकारी वाहन, सैन्य और अर्धसैनिक वाहन।
  • सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन।
  • हिमाचल प्रदेश पंजीकरण संख्या वाले सभी निजी वाहन।
  • कुल्लू और लाहौल स्पीति के सभी पंजीकृत नंबर वाली टैक्सियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed