सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officials turned a blind eye to the scheme, villagers yearn for water

Kullu News: योजना से अफसरों ने फेरीं आंखें, पानी को तरसे ग्रामीण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Officials turned a blind eye to the scheme, villagers yearn for water
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत शलबाड़ की पेयजल योजना बरसात में क्षतिग्रस्त हुई लेकिन नौ महीने से जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने योजना की तरफ देखा तक नहीं। आलम यह है कि पंचायत के सूंडी गांव में नल सूखे हैं। ग्रामीण पेयजल के लिए तरस गए हैं। ग्रामीणों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। यही हालात रहे तो गर्मियों में समस्या बढ़ सकती है।
Trending Videos

ग्रामीण नारायण सिंह, अमन कुमार, भोला राम, सौरव ने कहा कि सूंडी गांव में नौ महीने से पानी नहीं आ रहा है। हालांकि इससे पहले भी पर्याप्त मात्रा में गांव में पानी नहीं आता था। इसके लिए ग्रामीण कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए मिले लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। कहा कि पंचायत के लिए उठाऊ पेजयल योजना शलबाड़-कनौन का निर्माण किया गया है लेकिन योजना का पानी नौ महीने से गांव तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जलशक्ति विभाग से समस्या को हल करने की मांग की है।
....
उठाऊ पेयजल योजना शलबाड़-कनौन से पानी नियमित समयसारिणी में लिफ्ट किया जा रहा है। अगर गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा है, तो वह स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हल किया जाएगा। योजना के मुख्य स्रोत की लाइन क्षतिग्रस्त है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है।
-गोपाल, कनिष्ठ अभियंता, जलशक्ति विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed