सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One crore rupees worth of electricity bills stuck

Kullu News: बिजली बिलों का एक करोड़ फंसा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees worth of electricity bills stuck
विज्ञापन
कुल्लू उपमंडल में 2,596 उपभोक्ताओं ने अदा नहीं किए बिल, अब नोटिस जारी
Trending Videos

बोर्ड ने कहा, 31 मार्च से पहले जमा करें बिल, अन्यथा कटेगा कनेक्शन
..............................

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली के बिलों की देनदारी विद्युत उपमंडल कुल्लू-एक में एक करोड़ के पार पहुंच गई है। यह वह राशि है जिसे उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड को अभी तक नहीं चुकाया है। बिल अदा न करने वाले कुल्लू उपमंडल के 2,596 उपभोक्ताओं को अब बिजली बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद भी उपभोक्ता बिल नहीं भरते हैैं तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विद्युत उपमंडल एक कुल्लू के घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं कर रहे हैं। हालांकि बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कहा गया। जिन 2,596 उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड की ओर से नोटिस दिए गए हैं, उनके पास 1000 रुपये से अधिक की राशि लंबित है। वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड की एक करोड़ से अधिक की राशि फंसी हुई है। ऐसे में इतनी बड़ी रकम को वसूल करना बिजली बोर्ड के लिए भी चुनौती है। विद्युत उपमंडल कुल्लू-एक के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने कहा कि घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की देनदारी एक करोड़ से अधिक है। बिल जमा न करने वाले 2,596 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। उपभोक्ता 31 मार्च 2026 से पहले बिजली बिलों की अदायगी सुनिश्चित करें अन्यथा बिना किसी आगामी सूचना के बिजली मीटर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed