{"_id":"69da33c29c5dc8f7420e3512","slug":"pensioners-deliberate-on-protest-over-ignoring-of-demands-kullu-news-c-89-1-klu1002-173619-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मांगों की अनदेखी पर पेंशनरों ने प्रदर्शन के लिए किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मांगों की अनदेखी पर पेंशनरों ने प्रदर्शन के लिए किया मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर, कर्मचारी...........
सरकार की उदासीनता से पेंशनर खफा, विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर किया मंथन
हिमाचल पेंशनर्स महासंघ कुल्लू के पेंशनरों ने सरकार के प्रति जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पेंशनरों की मांगों को लेकर सरकार के ढीले रवैये से पेंशनर्स असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित शीतला माता मंदिर सभागार में शनिवार को आयोजित हिमाचल पेंशनर्स महासंघ कुल्लू खंड की बैठक में पेंशनर नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। आने वाले समय में विरोध प्रदर्शन की योजना पर भी मंथन किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में पेंशनरों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा और एकजुट होकर सरकार की घेराबंदी करनी होगी। उन्होंने पेंशनरों से अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट रहने की अपील की।
टीडी ठाकुर ने पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह है कि इसी महीने प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक बुलाई जाए और लंबित हकों की घोषणा की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से डीए की चार किस्तें देने की भी मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान निकाला जाए। इसके अलावा, स्थानीय निकायों के पेंशनरों की पेंशन संशोधन को मंत्रिमंडल में लाए जाने की भी मांग की। उन्होंने करुणामूलक में रद्द किए गए सभी मामलों को एकमुश्त छूट देकर नौकरी देने की भी मांग की। बैठक के दौरान पेंशनरों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया कि महासंघ के साथ शीघ्र बैठक बुलाई जाए। बैठक में पशुपालन विभाग और नगर परिषद कुल्लू से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, हेमा शर्मा, माधो कैलाश शर्मा, रामसरण शास्त्री, एमके गुप्ता, सुदर्शन मिश्रा, जगरनाथ, और इंद्रा देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स ंवाद
Trending Videos