सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police alert regarding registration of migrant laborers

Kullu News: प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण को लेकर पुलिस सतर्क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding registration of migrant laborers
विज्ञापन
लोगों से अपील, काम पर रखे कामगारों का करवाएं पंजीकरण
Trending Videos

घाटी में हुईं आपराधिक घटनाओं में ज्यादा मजदूरों का हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में यदि किसी ने प्रवासी कामगार घर, ठेकेदार या अन्य विभाग में काम पर रखा हो या रह रहा है, तो उन सभी का क्षेत्र के नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के जिसके पास भी कामगार पाए गए तो इसकी जिम्मेदारी उस मालिक की होगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने अधीन रखे प्रवासी कामगारों का पंजीकरण अपने नजदीकी पुलिस थाना या चौकियों में अवश्य करवा लें।
बताया जा रहा है कि घाटी में इससे पहले हुए आपराधिक मामलों में प्रवासी कामगारों की ही संलिप्तता अधिक पाई गई है। ऐसी स्थिति में बिना पंजीकरण आपराधिक मामलों में संलिप्त व्यक्ति को तलाशने में पुलिस को भी काफी परेशानी होती है। पंजीकरण होने की सूरत में प्रवासी कामगारों का स्थायी पता उपलब्ध होगा, जिसके चलते ऐसी किसी घटना को अंजाम देने वाले कामगार को जल्द पकड़ा जा सकता है। इसके लिए उनका पंजीकरण होना अनिवार्य है। लाहौल घाटी में बर्फ पिघलना शुरू हो गई है। कामगार घाटी में पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने सभी प्रवासी कामगारों काआम लोगों से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed