{"_id":"6adcf2c7ae8215500c00d788","slug":"private-vehicles-arriving-from-the-direction-of-bhuntar-will-be-parked-near-the-angora-farm-kullu-news-c-89-1-ssml1012-190208-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर की ओर से आने वाले निजी वाहन अंगोरा फार्म के पास होंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर की ओर से आने वाले निजी वाहन अंगोरा फार्म के पास होंगे पार्क
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान 26 और 27 अक्तूबर को संभावित भीड़ के मद्देनजर जिला पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस ने लोगों से निजी वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार भुंतर की ओर से आने वाले निजी वाहन पिरड़ी से पहले अंगोरा फार्म के पास पार्क किए जाएंगे। वहां से आगे कुल्लू शहर आने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना होगा। टिकरा बावड़ी से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पतलीकूहल और फोरलेन की ओर से आने वाले वाहन भूतनाथ पुल से कुल्लू शहर में प्रवेश कर खोरीरोपा या अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे। हल्के मोटर वाहन भूतनाथ पुल और रूट की बसें बेली ब्रिज से आवागमन करेंगी।
बसों को छोड़कर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। माल चढ़ाने और उतारने का समय रात 12 से सुबह सात बजे तक निर्धारित किया गया है। सड़क किनारे या अनधिकृत स्थानों पर पार्क वाहनों को यातायात बाधित करने पर टो करके हटाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने लोगों से ढालपुर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक वाहन लेकर आने से बचने, पैदल चलते समय फुटपाथ का उपयोग करने और देवी-देवताओं की जलेब व शोभायात्राओं के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संवाद