सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Procession taken out on Ram Navami in Kullu

Kullu News: कुल्लू में राम नवमी पर निकाली शोभायात्रा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ram Navami in Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में वीरवार को राम नवमी मनाई गई। इस्कॉन संस्था की ओर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से हुई और यह ढालपुर तक पहुंची। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए।
Trending Videos

लोगों ने भगवान राम की पालकी पर फूल बरसाए। इस्कॉन संस्था के प्रमुख डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि कुल्लू में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और संवर्धन करना है। संस्था युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उन्हें बुरी आदतों से दूर रखने तथा शिक्षा और खेलकूद के साथ देशहित में योगदान के लिए प्रेरित कर रही है। श्रद्धालु निशा ठाकुर और मीना शर्मा ने कहा कि इस्कॉन की ओर से आयोजित शोभायात्रा के माध्यम से समाज को धर्म की रक्षा, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार का संदेश मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed