सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ratan Lal again became the president of Nepali Ekta Samaj

Kullu News: रतन लाल फिर बने नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ratan Lal again became the president of Nepali Ekta Samaj
विज्ञापन
मनाली। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज का सातवां सम्मेलन रविवार को मनुरंगशाला में आयोजित हुआ। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रतन लाल फिर अध्यक्ष चुना गया। कमला शाही को उपाध्यक्ष, तिलक सिंजापती को सचिव, कुमार लामा को सह सचिव और विष्णु शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें नेपाली बच्चों और महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम देर शाम तक चला।
Trending Videos

इससे पूर्व, मालरोड पर भव्य मार्च पास्ट का आयोजन भी हुआ। अध्यक्ष रतन ने कहा कि नेपाली समुदाय के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सात साल पहले मनाली में गठित हुए मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के संस्थापक सायला लामा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्य अतिथि एसडीएम रमण कुमार शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम पोडेल और केंद्रीय सचिव कुल बहादुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed