{"_id":"6a7b6284a2d72d67780efca8","slug":"rehearsals-for-the-independence-day-parade-begin-kullu-news-c-89-1-ssml1012-183863-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए रिहर्सल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए रिहर्सल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ढालपुर मैदान को समतल किया जा रहा है। अप्रैल में आयोजित पीपल जातर मेले के कारण मैदान की हालत खराब हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गश्त और नाकाबंदी भी बढ़ा दी है।
मंगलवार को ढालपुर में पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने परेड की रिहर्सल की। समारोह के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। ढालपुर में होमगार्ड के बैंड की धुन पर जवानों ने कदमताल की। सुबह के समय बारिश होने से रिहर्सल पूर्वाह्न 11 बजे के बाद शुरू हुई।
लंच ब्रेक के बाद फिर टुकड़ियां मैदान पर पहुंचीं तो झमाझम बारिश शुरू हो गई। ढालपुर में 15 अगस्त को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में परेड के आकर्षण के साथ सरकारी और निजी स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने कहा कि सुरक्षा के लिए सभी थानों और चौकियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी बढ़ाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
....
दशहरा मैदान ढालपुर में पीपल जातर मेले के दौरान पड़ी नालियों को करीब तीन माह बाद नगर परिषद ने दुरुस्त किया है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने नालियाें को मिट्टी से भरकर ठीक किया है। संजय कुमार, शशि कुमार, सुनील और कृष्ण ठाकुर ने कहा कि मेले में करोड़ों रुपये कमाने के बाद मैदान को ऊबड़-खाबड़ हालत में छोड़ देना उचित नहीं है।