फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohit and Ronika triumph in cross-country.

Kullu News: क्रॉस कंट्री में रोहित और रोनिका ने मारी बाजी

Thu, 20 Aug 2026 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Ronika triumph in cross-country.
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में इंट्रामुरल प्रतियोगिता के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में रोहित पहले स्थान पर रहे, जबकि कार्तिक और सिकंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमुख स्थान हासिल किए। वहीं, महिला वर्ग में रोनिका ने बाजी मारी, जबकि भावना और रजनी ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

10 किलोमीटर लंबी दौड़ भूतनाथ पुल से शुरू होकर पिरड़ी तक गई और वापस भूतनाथ पुल पर संपन्न हुई। दोनों वर्गों में प्रथम छह स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि क्रॉस कंट्री विद्यार्थियों में सहनशीलता, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में कभी हार न मानने की भावना भी विकसित होती है। प्रतियोगिता के आयोजन में क्रॉस कंट्री प्रशिक्षक पवन ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

खो-खो में गोल्डन गर्ल्स की टीम विजेता
महिला खो-खो प्रतियोगिता में तीन टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मुकाबले में खराल गर्ल्स ने खो-खो प्रथम वर्ष की टीम को 23-10 से हराया। दूसरे और अंतिम मुकाबले में गोल्डन गर्ल्स ने खराल गर्ल्स को 11-05 के अंतर से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed