सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sage Jamadagni returned to the temple after six days of circumambulation.

Kullu News: छह दिनों की परिक्रमा के बाद देवालय लौटे जमदग्नि ऋषि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sage Jamadagni returned to the temple after six days of circumambulation.
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी के रैला पाशी के देवता जमदग्नि ऋषि छह दिनों की परिक्रमा के बाद अपने देवालय लौटे हैं। देवता 28 सालों के बाद शैंशर घाटी की परिक्रमा पर निकले थे।
Trending Videos

देवता ने शैंशर में देवता मनु ऋषि के साथ भव्य देवमिलन की परंपरा को निभाया। इसके उपरांत देवता तीन दिनों तक तलियारा कोठी में विराजमान रहे। तीन दिनों के बाद देवता जमदग्नि ऋषि महाराज का चेचर नामक स्थान पर गाड़ुआ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद देवता रविवार को वापस अपने देवालय पहुंचे। कारदार चेतराम ने कहा कि देवता जमदग्नि ऋषि ने गूर के माध्यम से आदेश दिया था कि वह शैंशर घाटी की परिक्रमा पर जाएंगे। देव आदेश को मानते हुए हारियानों ने देवता की परिक्रमा को पूर्ण करवाया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed