सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sissu road from Atal Tunnel North Portal will remain closed tomorrow.

Kullu News: कल अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू मार्ग रहेगा बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sissu road from Atal Tunnel North Portal will remain closed tomorrow.
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहौल दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
Trending Videos

इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों और पैदल आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल वैध पास धारक अधिकृत वाहन और अधिकारी ही इस मार्ग से गुजर सकेंगे।प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि निर्धारित समय में इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए बैरिकेड्स, नाकों और चेक पोस्ट को पार करने की कोशिश न करें। आपात स्थिति के लिए जिला प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 1077 और 94594-61355 जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाएं इस दौरान भी सुचारु रूप से जारी रहेंगी और सभी से दौरे को सुरक्षित व सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed