सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SMC teachers' certificates will be verified

Kullu News: एसएमसी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
SMC teachers' certificates will be verified
विज्ञापन
27 और 28 को पूरी की जाएगी सत्यापन की प्रक्रिया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार एलडीआर परीक्षा में सफल रहे एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस प्रक्रिया के तहत टीजीटी हिंदी, संस्कृत और कला अध्यापकों के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। यह बात प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने कही।
उन्हाेंने कहा कि 27 मार्च को टीजीटी हिंदी और संस्कृत जबकि 28 मार्च को कला अध्यापकों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू के कार्यालय में किया जाएगा। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रमाणपत्रों सहित एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि टीजीटी हिंदी और संस्कृत के लिए बीएड, टेट और एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं, जबकि कला अध्यापकों के लिए एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को पात्र नहीं माना जाएगा। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed