सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Spiti women showcasing their skills at Kisan Kumbh

Kullu News: किसान कुंभ में स्पीति की महिलाएं दिखा रहीं हुनर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
Spiti women showcasing their skills at Kisan Kumbh
दिल्ली में किसान कुंभ में स्पीति की महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाती हुई।-संस्थ
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति घाटी के किब्बर गांव की महिलाओं ने अपनी मेहनत और हुनर से क्षेत्र का नाम रोशन करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शिमजक स्वयं सहायता समूह की दो सदस्य प्रतिष्ठित किसान कुंभ में भाग लेने के लिए चुनी गई हैं। इसका आयोजन आईआईटी दिल्ली में चल रहा है। पिपल फाउंडेशन और एमएंडएम फाउंडेशन के सहयोग से इन महिलाओं ने स्पीति नाम का ब्रांड विकसित किया है। इस ब्रांड में भुना हुआ जौ, भुना हुआ काला मटर, सत्तू, जोमो घी और चुरपी जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो स्पीति की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय संसाधनों की झलक पेश करते हैं।
Trending Videos

पिपल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक ने बताया कि 30 और 31 मार्च को आयोजित प्रदर्शनी में ये उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यह मंच महिलाओं को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। इस पहल से न केवल स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक आजीविका को भी मजबूती मिल रही है। साथ ही, यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिला टशी डोलमा और यौनतन ने बताया कि पिपल फाउंडेशन इस तरह की पहल के जरिए स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed