{"_id":"69cb5195c6a9f43433040169","slug":"video-kullu-it-and-ites-training-camp-concludes-296-trainees-participated-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: आईटी एवं आईटीईएस प्रशिक्षण शिविर का समापन, 296 प्रशिक्षकों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: आईटी एवं आईटीईएस प्रशिक्षण शिविर का समापन, 296 प्रशिक्षकों ने लिया भाग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:16 AM IST
जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में आईटी एवं आईटीईएस प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में 20 मार्च से शुरू हुए तीन चरणों में कुल 296 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं गुणवत्ता डॉ सुनील दत्त ठाकुर ने शिरकत की। जिला समन्वयक डॉ. अमित ने बताया कि प्रशिक्षण 20 से 22, 24 से 26 और 28 से 30 मार्च तक तीन चरणों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स और प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए, जिनमें आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक नवाचार, डिजिटल कौशल और आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में प्राचार्य अजय कंबोज, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता, श्याम लाल हांडा, विजेंदर ठाकुर, सुनील ठाकुर, योग दत्त शर्मा और मीडिया को-आर्डिनेटर जीत राणा सहित अन्य उपस्थित।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।