सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Suryansh was made the school captain

Kullu News: सूर्यांश को बनाया स्कूल का कैप्टन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
Suryansh was made the school captain
विज्ञापन
कुल्लू। ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव किया गया। छात्र चुनाव में सबसे पहले चुनाव आयोग का गठन किया गया था। नामांकन पत्र भरने, नाम वापस लेने, प्रचार करने से लेकर मतदान और मतगणना की तिथियां घोषित की गईं। मतदान केंद्र बनाकर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। दो पदों के लिए हुए चुनावों में स्कूल कैप्टन के लिए तीन प्रत्याशियों शिवांगी, ध्रुव और सूर्यांश जबकि वाइस कैप्टन के लिए पांच उम्मीदवारों आरुषि, अंजलि, अक्षित, धिवांशु और कार्तिक ने नामांकन भरे। वोट देने का अधिकार पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और अध्यापकों को दिया गया। दसवीं कक्षा के सूर्यांश ने 42 मतों से बढ़त बनाकर स्कूल कैप्टन का चुनाव जीता तो दसवीं के ही धिवांशु ने 43 मतों से बढ़त बनाकर स्कूल वाइस कैप्टन का चुनाव जीता। मुख्य चुनाव आयुक्त जगदीश, पीठासीन अधिकारी इंद्रा ठाकुर, हिमानी और पर्यवेक्षक सुनीता, अनु, रीनू शर्मा और गीतांजलि ने चुनाव सम्पन्न करवाकर परिणाम की घोषणा की। इसके उपरांत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने काउंसिल का विस्तार किया। दसवीं के ध्रुव को खेलकूद, मार्शल आर्ट और योग क्लब का संयोजक चुना गया। दसवीं की शिवांगी को पर्यावरण और विज्ञान कमेटी का संयोजक बनाया गया। दसवीं की आरुषि को साहित्य, कला और संस्कृति का संयोजक नियुक्त किया गया। नौंवी के कार्तिक और अक्षित को ईको क्लब का संयोजक चुना गया। अंजलि को संगीत और कला का संयोजक चुना गया। प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज और प्रशासक कैलाश गौतम ने सभी को बधाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed