सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The deities returned to the temples from the Dhungri fair.

Kullu News: ढूंगरी मेले से देवालयों की ओर लौटे देवी-देवता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The deities returned to the temples from the Dhungri fair.
विज्ञापन
मनाली। देवी-देवताओं के देवालयों की ओर लौटने के साथ ही ऐतिहासिक ढूंगरी मेले का समापन हो गया है। मंगलवार को देवी-देवता अपने-अपने देवालयों के लिए लौट गए। अब अगले साल ऐसा अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा। ढूंगरी मेले को मिनी दशहरा के नाम से जाना जाता है। तीन दिन ढूंगरी और दो दिन ओल्ड मनाली में मेले का आयोजन किया जाता है।
Trending Videos

इस वर्ष ओल्ड मनाली मेले में माता हिडिंबा, मनु ऋषि के अलावा कंचन नाग, वीरनाथ, शांडिल्य ऋषि, शिरघन नाग, घटोत्कच्छ, जमलू देवता और देवी संध्या गायत्री पहुंचे। मंगलवार को माता हिडिंबा से मिलने पहुंचे अधिकतर देवी-देवता अपने देवालयों की ओर लौट गए। कुछ अभी भी मनाली में ही रुके हैं। माता हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि ढूंगरी मेला धूमधाम के साथ संपन्न हो गया है। सैकड़ों लोगों ने मेले में देवी-देवताओं के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed