सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Disability assessment camps will be organised in four panchayats in June.

Kullu News: जून में चार पंचायतों में लगेंगे दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Disability assessment camps will be organised in four panchayats in June.
विज्ञापन
10 जून से शुरू होंगे शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मूल्यांकन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू जून में चार पंचायतों में दिव्यांगता पुनर्वास मूल्यांकन शिविर लगाएगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि 10 जून को ग्राम पंचायत नरैश के पंचायत घर, 11 को कलैहली के पंचायत घर, 12 को सचानी के पंचायत घर तथा 13 को रोट पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला थरास में शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और सहायकों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें सीनियर स्पीच थेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर, पी एंड ओ तकनीशियन, एमआरडब्ल्यू तथा मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर शामिल रहेंगे।
शिविरों में दिव्यांगजनों की पुनर्वास संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया जाएगा और सरकारी योजनाओं के तहत मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीडीआई कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 6 वर्ष से कम आयु के विकासात्मक देरी वाले बच्चों की पहचान की जाएगी, जबकि चलने-फिरने और सुनने में असमर्थ 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिह्नित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed