{"_id":"69f78695e1525f94a003a188","slug":"the-highway-from-banjar-to-aut-will-remain-closed-for-two-and-a-half-hours-every-day-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175354-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार से औट तक हाईवे प्रतिदिन ढाई घंटे रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार से औट तक हाईवे प्रतिदिन ढाई घंटे रहेगा बंद
विज्ञापन
एनएच 305 में टारिंग का काम चल रहा है, टारिंग के बाद सड़क। videograb
विज्ञापन
बंजार/कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 में बंजार से औट के बीच चल रहे पैचवर्क एवं टारिंग कार्य के चलते दोपहर ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहेगा। इस अवधि के दौरान एनएच में वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। दिन के समय एनएच में टारिंग और पैचवर्क से जाम लग रहा था। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
एनएच-305 (उपमंडल बंजार के अंतर्गत) पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवा वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। निर्धारित समय के बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम को प्रतिबंध के तहत निर्धारित करें। प्रतिबंधित अवधि के दौरान वाहनों को बंजार बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से एनएन अथॉरिटी को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क बंद की जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। ट्रैफिक प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग भी आवश्यक स्थानों पर जवानों की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं सुचारु बनाए रखे।
.....
लोक निर्माण विभाग को बंजार बाईपास मार्ग को पूरी तरह वाहन योग्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रतिबंध के दौरान यह मार्ग प्रभावी वैकल्पिक रास्ते के रूप में कार्य कर सके। आम जनता, यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है। सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, जिससे एनएच में मरम्मत कार्य पूरा हो सके।
-पंकज शर्मा, एसडीएम बंजार
0000
Trending Videos