सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road is stopping tourists from reaching Shanghad

Kullu News: शांघड़ पहुंचने में पर्यटकों के कदम रोक रही सड़क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The road is stopping tourists from reaching Shanghad
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शांघड़ तक पर्यटकों के पहुंचने में खराब सड़क बाधा उत्पन्न कर रही है। रोपा-शांघड़ सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। मार्ग ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है। पानी की निकास नाली की भी उचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के दौरान पानी सड़क पर बहता है। इस कारण आसपास लोगों के घराें में भी पानी घुस जाता है।
Trending Videos

रोपा के पास बेली राम के घर में सड़क का पानी घुस रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निकास नालियों की व्यवस्था न होने के कारण सड़क धंस रही है। 2025 की आपदा के दौरान भी सड़क पर पानी जमा होने के कारण सड़क को क्षति पहुंची है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क को ठीक करने के लिए बजट उपलब्ध है और निकास नालियां बनाने के लिए प्रपोजल बनाया गया है। धरातल पर अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। निकास नालियां बनाने का प्रपोजल अभी तक कागजों में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
खराब सड़क से पर्यटन व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। पर्यटक आसानी से क्षेत्र नहीं पहुंच पा रहे हैं जबकि लोगों ने क्षेत्र में होम स्टे के साथ होटल बना रखे हैं। सड़क की स्थिति खराब होने से उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।
-कर्ण सिंह हुरचा शांघड़...
स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सड़क की खस्ताहालत को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग के साथ प्रदेश सरकार से भी आग्रह है कि इस सड़क की दशा में सुधार किया जाए ताकि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी असुविधा न हो।
-हीरा लाल धराली
....
रोपा-शांघड़ सड़क पर निकास नालियां बनाने और डंगा लगाने के लिए 43 लाख रुपये का प्राक्कलन बनाया गया है। इसके सिरे चढ़ने के बाद मार्ग की हालत में सुधार होगा।
-मेघ सिंह, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed