सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tree of hope withered, hopes also withered.

Kullu News: उम्मीदों का पेड़ सूखा, आशाएं भी मुरझाईं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 01 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The tree of hope withered, hopes also withered.
विज्ञापन
विदेशी सेब पर आयात शुल्क नहीं घटने से बागवानों को झेलना पड़ेगा नुकसान
Trending Videos

कार्टन, पैकिंग, ग्रेडिंग मशीन पर नहीं घटा जीएसटी, धरी की धरी रह गईं उम्मीदें
कुल्लू के बागवान बोले- केंद्रीय बजट में कुछ खास नहीं, निराशा ही लगी हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्रीय बजट से बागवानों को निराशा हाथ लगी है। बागवानों के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। बागवानों को उम्मीद थी कि सरकार विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
आने वाले समय में सूबे के बागवानों को इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। गौर रहे कि न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के बाद यूरोपीय यूनियन (ईयू) के देशों से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क 50 से घटाकर 20 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानों की मानें तो विदेश से आने वाले सेब के आगे हिमाचल का सेब फीका नजर आता है। ऐसे में आने वाले समय में हिमाचल के बागवानों को इसका नुकसान हो सकता है। साथ ही कार्टन, पैकिंग और ग्रेडिंग मशीन आदि पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। बागवानों को उम्मीद थी कि जीएसटी कम कर सरकार राहत देगी लेकिन बागवानों की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। हालांकि सरकार ने अखरोट, बादाम और खुमानी के अधिक पैदावार को बढ़ाने के लिए समर्पित कार्यक्रम चलाएगी। जिले में अखरोट, बादाम और खुमानी की पैदावार कुल पैदावार की करीब 5 फीसदी है।
--

5000 करोड़ के बागवानी क्षेत्र के लिए बजट निराशाजनक है। बागवानों के लिए इसमें नया कुछ नहीं है। बागवानी से जुड़े कार्टन आदि पर जीएसटी कम नहीं हुआ है। एफटीए से बागवानों को पहले ही झटका लगा है। - प्रेम शर्मा, अध्यक्ष, फलोत्पादक मंडल कुल्लू
--

पर्वतीय क्षेत्रों में अखरोट, बादाम और खुमानी के अधिक पैदावार को बढ़ाने के लिए एक समर्पित कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को शामिल कर मूल्य वर्धन करने के लिए सहायता देना सराहनीय कदम है। - सुनील राणा, महासचिव, सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed