सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Union Budget heard in Lahaul Spiti amid severe cold and snowfall

Kullu News: कड़ाके की ठंड, बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति में सुना केंद्रीय बजट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 01 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Union Budget heard in Lahaul Spiti amid severe cold and snowfall
मनाली के सोलंग में बर्फ के बीच उमड़ी भीड़। पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में मोबाइल पर सुना बजट भाषण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तीनों मंडलों में रविवार को बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद केंद्रीय बजट को लेकर विशेष कार्यक्रम हुए।
दुर्गम परिस्थितियों और कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहने के बावजूद लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से बजट भाषण सुनकर सक्रिय भागीदारी निभाई।
उदयपुर मंडल के अध्यक्ष किशोरी रावत ने कहा कि उदयपुर मंडल में दो स्थानों पर बजट भाषण कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता भाजपा उदयपुर मंडल के महासचिव संदीप सूर्यवंशी ने की। दोनों कार्यक्रमों में 40 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम केलांग में भाजपा लाहौल-स्पीति के उपाध्यक्ष तनज़ीन कारपा की अध्यक्षता में हुआ। पारंपरिक हालडा उत्सव के बावजूद स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में भाग लिया। केलांग मंडल का एक अन्य कार्यक्रम जिस्पा में मंडल अध्यक्ष तनजीन कटोच की अध्यक्षता में हुआ। स्पीति घाटी के ढांखर में आयोजित बजट श्रवण कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डिम्डुल गटुक ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष रिग्जिन सम्फेल हायरपा, महामंत्री संजय कटोच, भाजपा नेता रवि ठाकुर और जिला प्रभारी अखिलेश कपूर ने कहा कि घाटी में अत्यधिक ठंड और विपरीत मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed